हरिद्वार, दिसम्बर 12 -- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में दो कक्षों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों से कहा कि वे सरकारी स्कूलों में सारी सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करवाएं। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में निर्मित दो कक्षों को बच्चों को समर्पित करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय बच्चों की शिक्षा का आधार होते हैं, इसलिए सरकार मुफ्त पाठ्य सामग्री, वेशभूषा, मिड-डे मील और खेल सामग्री उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, उप ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.