नोएडा, दिसम्बर 31 -- नोएडा। जिले के सभी परिषदीय स्कूल नए साल में 26 जनवरी तक कक्षाएं, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। परिषद के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि इस अवधि के पहले स्कूलों की साफ-सफाई व मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर किया जाए। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए विद्यालय परिसर को पूरी तरह स्वच्छ व सुरक्षित बनाया जाए। विद्यालय भवन, कक्षाएं, कार्यालय कक्ष, बरामदे, शौचालय, पेयजल स्थल, रसोईघर सहित सभी स्थानों की नियमित साफ-सफाई की जाए। परिसर में फैले कचरे और अपशिष्ट पदार्थों के समुचित निस्तारण पर ध्यान दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.