नवादा, अप्रैल 8 -- पिछले 6 अप्रैल से सरकारी स्कूलों का संचालन प्रातः कालीन शिफ्ट में किया जा रहा है। स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाना है। इस बीच मंगलवार को ई शिक्षकोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी की जांच की गई तो सुबह 6:45 बजे तक सिर्फ 20.37 शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी बनाई थी। डीपीओ स्थापना शिवकुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की जांच की गई। जिसमें सुबह 6:45 बजे तक सिर्फ 2561 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी बनाई थी, जबकि जिले में सरकारी स्कूलों में 12567 शिक्षक बहाल हैं । उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ओर से स्कूल पहुंचने में लेट लतीफी की जा रही है। शिक्षकों को सुबह 6:30 तक हर हाल में स्कूल पहुंचकर ऑनलाइन हाजिरी बनाना है, जबकि शिक्षक काफी लेट से स्कूल पहुंच रहे हैं । उन्होंने कहा कि जो शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.