हरदोई, अप्रैल 10 -- बेनीगंज। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत नयागांव देवरिया व कुइया पट्टी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। कई दिनों से बंद पड़े एक शौचालय में मृत सांप पड़ा है, जिसकी दुर्गंध छात्र-छात्राओं को परेशान किए है। प्रधानाध्यापिका सपना देवी ने बताया कि स्कूल के आसपास घना झाड़-झंखाड़ उग आया है, जिससे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा रहता है। कई बार खुद सफाई करानी पड़ी पर जिम्मेदार कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाने नहीं आ रहे हैं। विद्यालयों में तैनात सफाई कर्मचारी नदारद हैं, जबकि आरोप है कि प्रधानों के संरक्षण में उनका वेतन लगातार निकाला जा रहा है। प्रधानाध्यापकों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद सफाई कर्मचारी स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव की ह...