कटिहार, अक्टूबर 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को अपनी कला प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2026-27 के तहत 'कला उत्सव-2026' के आयोजन को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 30 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरी करनी है, जबकि जिला स्तरीय कला उत्सव 26 से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा। राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को समय पर आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। गायन से नृत्य और नाटक तक, 12 विधाओं में होगा हुनर का चयन

कला विधाओं के बारे में कला उत्सव म...