मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- कांटी। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को विधायक अजीत कुमार ने कांटी व मड़वन के सभी 38 हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की। विधायक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि, जिन विद्यालयों में संसाधनों की कमी है, इसकी जानकारी दें। कमी को दूर करने के लिए पहल की जाएगी। बैठक में कांटी प्रखंड के विद्यालयों में एनजीओ द्वारा मध्याह्न भोजन वितरण में गड़बड़ी की मामला उठा। इस पर विधायक ने डीईओ व बीईओ को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन हर हाल में मिलना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डीईओ अरविंद कुमार सिन्हा, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, बीईओ हरिश्चंद्र यादव, मिंटू कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...