नोएडा, मई 10 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। शहर के सात स्कूलों में कक्षा, शौचालय और अन्य सुविधाएं दुरुस्त होंगी। ग्रेटर नोएडा यहां कमरे बनाने के साथ शौचालय व अन्य सुविधाओं का निर्माण कराएगा, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस मामले में ग्रेटर नोएडा ने निर्माण कार्यों का टेंडर जारी कर दिया है। जिसमें करीब 3.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 25 मई तक टेंडर चयन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जल्द काम शुरू होगा। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि खानपुर, बल्ला की मढैया, गिरधरपुर के कंपोजिट स्कूल में 1.43 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। यहां पर क्लास रूम, बरामदे का निर्माण और बिल्डिंग की मरम्मत का काम होगा। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में यहां जल्द सरपट दौड़ेंगे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति; टेंडर जारी वहीं सलेमपुर गुर्जर का कंपोजिट स्कूल में ...