फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्रशासन ने जोर दिया है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों की नियमित जांच करने और विद्यार्थियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए अधिकारी गंभीरता और सक्रियता से कार्य करें। उपायुक्त सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने स्कूलों में कंडम भवनों को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने और गिराने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्कूलों में पर्याप्त संख्या में टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल और ड्यूल...