स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर डीसी ने दिया जोर
रामगढ़, अगस्त 26 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों में नामांकन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों की नियमित निगरानी करने तथा खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों से जुड़े प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पलामू के स्कूलों में विद्यार्थियों की औसत उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.