गिरडीह, दिसम्बर 31 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के औंरा पंचायत के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है। बच्चों के अनुपात में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई - लिखाई प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए पंचायत के उप मुखिया जितेन्द्र कुमार महतो ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की मांग की है। कहा है कि विशेष रूप से प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है। कहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामा हरिजन टोला एवं मध्य विद्यालय औंरा में शिक्षकों की कमी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त स्कूलों में बच्चों के अनुपात में शिक्षकों की कमी है। इस...