स्कूलों में शिक्षकों के ड्रेस कोड और सोशल मीडिया गतिविधियों पर सख्ती
कटिहार, जुलाई 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को अधिक अनुशासित और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में जींस और टी-शर्ट जैसे अनौपचारिक परिधान पहनकर नहीं आ सकेंगे। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में सोशल मीडिया के लिए रील, डांस या अन्य मनोरंजनात्मक वीडियो बनाने और साझा करने पर भी रोक लगा दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने इस संबंध में सभी विद्यालयों को निर्देश जारी करते हुए नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। जारी आदेश में कहा गया है कि हाल के दिनों में कई विद्यालयों से ऐसी शिकायतें मिली हैं, जहां शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय परिसर में सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील बनाते हुए द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.