मुंगेर, जून 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले के सरकारी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अब छात्रों को वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग और बजट की व्यावहारिक जानकारी देने के लिए वित्तीय साक्षरता क्लब (एफएल क्लब) की स्थापना की जाएगी। बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग के निदेशक सज्जन आर. द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना के महाप्रबंधक प्रभात कुमार के अनुरोध पर यह पहल राज्य के शेष सभी जिलों में लागू की जा रही है। इससे पहले वित्तीय वर्ष- 2023-24 में पटना जिले के विद्यालयों में इस योजना की शुरुआत की गई थी। यह भी पढ़ें- नौवीं से ही आर्थिक प्रबंधन में निपुणता के गुर सीखेंगे विद्यार्थी एफएल क्लब के माध्यम से छात्र क्विज, नाटक, प...