बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के दर्जनों स्कूलों में शनिवार को पीटीएम में वार्षिक परीक्षा साझा जिम्मेदारी विषय पर चर्चा हुई। बीईओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि प्रखंड के भतहर, श्रीनगर, झूलन बिगहा, सलेमपुर, पमारा, नरारी, बस्ता, मकुनंदन बिगहा, जैतपुर, बेरमा, छोटी छरियारी गंगा बिगहा, कचहरीया, रघुनाथपुर नया टोला समेत अन्य स्कूलों में अभिभावकों ने अपनी राय दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए घरों में ही पढ़ने के लिए उचित माहौल बनाना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...