स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, खिले चेहरे
मुरादाबाद, मार्च 30 -- आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें में कक्षा सात से कक्षा 9 एवं कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परिणाम घोषणा समारोह का आयोजन किया गया। आरएसडी समूह के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण निरंतर प्रयास, अनुशासन और सीखने की इच्छा है। वहीं सहनिदेशिका डॉ. जी. कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि एक सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण करना है। उधर, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज में सत्र 2025-26 का कक्षा 9 एवं 11 का वार्षिक रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सर्वश्रेष्ट उपस्थिति में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.