रांची, जून 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई को एक ही कैंपस में संचालित करने के लिए तैयार किए गए नए ड्राफ्ट नियमों पर झारखंड इंफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी एसोसिएशन (जिला) ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि ड्राफ्ट में स्कूलों में पुस्तकालय की व्यवस्था का प्रावधान तो किया गया है, लेकिन पुस्तकालय के संचालन के लिए आवश्यक लाइब्रेरियन पद का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। जिला के पदाधिकारियों और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (एलआईएस) के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से कहा कि बिना प्रशिक्षित और योग्य लाइब्रेरियन के पुस्तकालयों का निर्माण औपचारिकता बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों में डिजिटल ...