धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद। झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सभी जिलों को पत्र जारी कर स्कूलों में शुगर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर स्कूलों को पत्र भेजा गया है। फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित होकर आयोग ने अपनी सलाह में स्कूलों में शुगर बोर्ड लगाने की अनुशंसा की। स्कूली बच्चों को अधिक चीनी सेवन के जोखिम के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वस्थ आहार विकल्पों के प्रति संवेदनशील बनाना है। जानकारों का कहना है कि बच्चों में टाइप टू मधुमेह में बढ़ोतरी हुई है। उसे चिंताजनक मानते हुए यह कदम उठाया गया है। समय-समय पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...