गुड़गांव, जुलाई 26 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की निगरानी अब पहले से कहीं अधिक सख्त होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने निरीक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के लिए हर महीने कम से कम 50 सरकारी स्कूलों का निरीक्षण अनिवार्य कर दिया है। गुरुग्राम में भी यह व्यवस्था लागू होगी, जिसके तहत अब अधिकारियों को केवल औपचारिक दौरा नहीं बल्कि भोजन की गुणवत्ता, रसोई व्यवस्था और साफ-सफाई समेत पूरी प्रणाली का मौके पर जाकर आकलन करना होगा。

नई व्यवस्था लागू प्रदेश स्तर पर समीक्षा में सामने आया कि अब तक निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बहुत कम स्कूलों का निरीक्षण हो पाया था। इसी को देखते हुए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को नई व्यवस्था लागू करने के...