संतकबीरनगर, नवम्बर 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बाल दिवस शुक्रवार को पूरे जिले में धूम-धाम से मनाया गया। परिषदीय स्कूलों से लेकर प्राइवेट स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। बाल मेला के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। बच्चों अपने द्वारा तैयार विविध मॉडलों की प्रदर्शनी लगाया और अतिथियों ने उसका अवलोकन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही चाचा नेहरू को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया । बाल दिवस के अवसर पर जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बाल मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ ही परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने संयुक्त रूप से इसमें हिस्सा लिया। छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना प्रदर्शन कर पुरस्कार जीता। वहीं बड़े बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इसमें पहुं...