मुरादाबाद, अप्रैल 13 -- स्कूलों में सोमवार को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुलाबबाड़ी में जालिया वाला बाग हत्याकांड की वर्षगांठ, बैसाखी समारोह एवं भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ओमप्रकाश शास्त्री ने जालिया वाला बाग कांड पर प्रकाश डाला। मेजर राजीव ढल ने स्वतंत्रता संग्राम पर विचार रखे, जबकि मधुर कुमार ने गीत प्रस्तुति दी। अंत में प्रधानाचार्य रवेन्द्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटघर में विद्यार्थियों को इस अवसर पर शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.