विकासनगर, मार्च 22 -- नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयी शिक्षा में भारतीय न्याय संहिता संबंधी जानकारी शामिल करने की मांग पछुवादून विकास मंच की ओर से की गई है। रविवार को हरबर्टपुर स्थित कार्यालय में रविवार को शिक्षा और संस्कार विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मंच संयोजक ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा में कानूनों की जानकारी को शामिल किया जाना जरूरी है। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में भारतीय दंड संहिता को शामिल किया जाना चाहिए। कहा कि कक्षा नौ में पढ़ने वाले बच्चे किशोरावस्था में होते हैं, उन्हें अच्छे बुरे की पहचान नहीं होती। इससे वह कई बार गलत कदम उठा लेते हैं। न्याय संहिता की जानकारी होने से बच्चे अपने आसपास हो रहे अपराध को भी रोकने में मदद करेंगे। इसके साथ ही उन्हें दंड और न्याय की जानकारी होगी तो वह गलत कामों को करने से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.