पटना, जनवरी 9 -- बिहार के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भवन निर्माण, चाहरदीवारी और खेल मैदान का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 350 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड को सौंपी गयी है। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए कुल 950 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं। इस राशि का किसी दूसरे मद में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। महालेखापरीक्षक को राशि के जारी करने की सूचना दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.