मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद सह समिति के अध्यक्ष डॉ. राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का मामला बैठक में एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का मामला उठाया।

कमेटी का गठन उन्होंने कहा कि स्कूलों की मरम्मत और बेंच-डेस्क खरीद में 200 करोड़ से अधिक की राशि का वारा-न्यारा किया गया। इससे जुड़ी जो भी फाइलें बिहार शैक्षिक आधारभूत संरचना निगम को भेजी गई हैं, उन्हें वापस मंगायी जाए। एमएलसी ने प्रमोशन से लेकर मातृत्व अवकाश में वसूली के आरोप लगाए। इसके बाद जिला प्रशासन ने माम...