आजमगढ़, जुलाई 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में 33 परिषदीय स्कूलों को दो साल बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा सका है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित किए जाने हैं, लेकिन बिजली के अभाव में समस्या बनी हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बिजली विभाग को कनेक्शन के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। बिजली विभाग की तरफ से स्कूलों में बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही बरती जा रही है। जिले में पहले फेज में 136 स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 1.36 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। विभाग की मांग पर शासन की तरफ से धनराशि मार्च 2024 में अवमुक्त कर दी गई। दो साल में 103 स्कूलों में बिजली कनेक्शन दिया गया है। अभी 33 स्कूलों में कनेक्शन नहीं हो सका है। इसके लिए कई बार विभाग की तरफ से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया...