मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता स्कूलों में अब पानी की घंटी बजेगी। कमरों में ही बच्चों की पढ़ाई होगी। खुले या पेड़ के नीचे किसी भी तरह की कक्षा नहीं चलेगी। राज्य में गर्म हवाएं-लू चलने के दौरान विद्यालयों के बच्चों को इसके प्रभाव से बचाव के लिए ये सभी आदेश दिए गए हैं।शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए हीट वेव एक्शन प्लान ऑफ बिहार विकसित किया है। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिले के डीईओ व डीपीओ को इसको लेकर निर्देश दिया है। कहा गया है कि अभी के समय में बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- स्कूलों में बजेगी वाटर बेल, नहीं होगा खेल पीरियड सभी स्कूलों में पेयजल की सुविधा दुरुस्त करने का भी आदेश दिया है।अधिकतर निजी स्कूलों में दोपहर एक बजे होती है छुट्टी, बच्चे पड़ रहे बीमारएक्शन प्...