सहारनपुर, फरवरी 16 -- सोमवार को जिलेभर में शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एमआर टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैक्सीन की डोज दी गई। इसी क्रम में खुमरान रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एएनएम सविता सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रीति महेश्वरी और आशा कार्यकर्ता अंजू शर्मा ने संयुक्त रूप से बच्चों का टीकाकरण किया। टीकाकरण से पहले बच्चों का नाम दर्ज किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह अभियान बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान निर्धारित तिथि तक जारी रहेगा और सभी पात्र बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.