कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भीषण गर्मी और संभावित आपदाओं को देखते हुए कटिहार जिले के स्कूलों में अब बच्चों को सिर्फ किताबों की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन बचाने के गुर भी सिखाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के दो हजार स्कूलों सहित पूरे सूबे के करीब 80 हजार सरकारी स्कूलों में आग, लू और अन्य आपदाओं से बचाव की विशेष ट्रेनिंग शुरू की जा रही है।अप्रैल महीने से ही इस पहल को धरातल पर उतारते हुए सभी विद्यालयों में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया जा रहा है। इस समिति में चयनित बच्चों के साथ शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य शामिल होंगे। कुल 12 से 13 सदस्यों की यह टीम स्कूल स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी।स्कूलों में बच्चों के बीच से ही "बाल प्रेरकों" का चयन किया जाएगा, जिन्हें ...