महाराजगंज, सितम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पीओसीएसओ एक्ट, बाल अधिकार, बाल विवाह और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।शिविर में अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय महेन्द्र कुमार और एलएडीसी आशुतोष पांडेय ने विद्यार्थियों को बताया कि कानून की नजर में 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति बालक है। बच्चों के प्रति होने वाले लैंगिक अपराधों के मामलों में पीओसीएसओ एक्ट, 2012 के प्रावधान लागू होते हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नाबालिग से...