गढ़वा, अप्रैल 16 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को जल संरक्षण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण का महत्व समझाया गया और उन्हें जल बचाने की शपथ दिलाई गई।स्तरोन्नत जमा दो उच्च विद्यालय राजी में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को जल संकट की गंभीरता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में कविता, पेंटिंग, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया, ताकि वे रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास के बच्चों ने लिया शपथ वहीं शिक्षक मन...