बगहा, मई 17 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के स्कूलों में खेलते कूदते, लड़ते झगड़ते बच्चों की आवाज हमेशा सुनाई देती है। अब बच्चों के साथ-साथ पक्षियों के अटखेली करने की आवाज भी स्कूलों में सुनाई देगी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा नई पहल की जा रही है जिसके तहत विद्यालय के छात्रों द्वारा ही पशु पक्षियों के लिए घोसलों का निर्माण किया जाएगा।जिले में इको-क्लब मिशन फॉर लाइफ के तहत विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नारियल से बर्ड हाउस (घोंसला) तैयार कराया जाएगा। प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राएं सूखे नारियल, जटाओं, रस्सी और फेविकोल की सहायता से पक्षियों के लिए प्राकृतिक घोंसले तैयार करेंगे। इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान गार्ग...