चतरा, अप्रैल 13 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। स्कूलों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को लेकर प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर कार्यक्रम का विधिवत् आयोजन किया गया। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय पत्थलगड्डा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य की उपस्थिति में यह बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शत प्रतिशत नामांकन को लेकर 15 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विद्यालयों के अपने- अपने पोषक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाना है। बैठक के दौरान अभियान चलाकर बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन करने का सख़्त निर्देश दिया गया है। वहीं जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें भी विद्यालय में नामांकन करवाना है और प्रत्येक दिन शिक्षा विभाग को इसकी रिपोर्ट देनी है। यह भी पढ़ें- स्कूल रुआर : 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्त...