मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- मुशहरी। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूतिहारा में शुक्रवार को मुशहरी और बोचहां प्रखंड के प्रधानाध्यापकों के साथ बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने समीक्षा बैठक की। विधायक ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्रों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति को कैसे बढ़ाया जाए, इसपर ध्यान देने को कहा। छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था और उसकी सफाई पर ध्यान देने पर बल दिया। बैठक में प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी, नीरज मिश्रा, रणजीत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...