सराईकेला, मार्च 16 -- सरायकेला। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में रविवार को अनूठा दृश्य देखने को मिला। जहां बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी कलम और कॉपी थामी। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए हिंदी ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया जो अब तक साक्षर नहीं हो पाए थे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में साक्षरता दर को बढ़ाना और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से जोड़ना है। परीक्षा में शामिल हुए अभिभावकों ने हिंदी के सरल शब्दों को पढ़ने, लिखने और बुनियादी समझ का परिचय दिया।इस दौरान कई केंद्रों पर देखा गया कि बच्चे माता-पिता का उत्साह बढ़ा रहे थे जो शिक्षा के प्रति बदलते सामाजिक परिवेश का प्रतीक है।परीक्षा के सफल संचालन में शिक्षकों और विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से आंकलन किय...