स्कूलों में प्रशिक्षण देगी सैनिक संस्था की टीम
गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन किया। इस दौरान 10 गौरव सेनानियों की एक टीम का भी गठन किया गया। यह टीम अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण देगी। मुख्य अतिथि राष्ट्रिय सैनिक संस्था के आर्थिक काउंसिल के चेयरमैन राजन छिब्बर ने कहा की हमारी समझ में सर्जिकल स्ट्राइक से अधिक क्विक स्ट्राइक को महत्व दिया जाना चाहिए। संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल टीपी त्यागी ने कहा कि आतंक विरोधी अभियान में जॉइंट ऑपरेशन नहीं बल्कि सिंगल कमांड ऑपरेशन होना चाहिए। मुकेश त्यागी, चंदन सिंह, गणेश दत्त, डीके दास, अनुरुद्ध त्यागी, उषा राणा, अंजू शर्मा ने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस आज 21 मई को स्वर्गीय पूर्व प्रधानमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.