धनबाद, मई 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। स्कूलों में शैक्षणिक सत्र-2026-27 के छात्रों की प्रशस्त एप के माध्यम से दिव्यांगता जांच व स्क्रीनिंग की जाएगी। भारत सरकार ने प्रशस्त एप का अपडेटेड वर्जन 2.0 विकसित किया है, जिससे शिक्षकों व रिसोर्स शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर बच्चों की दिव्यांगता की प्रारंभिक जांच व स्क्रीनिंग करने में सहायता मिलेगी। इसमें विशिष्ट अधिगम अक्षमता, मानसिक बीमारी, बौद्धिक अक्षमता व स्वलीनता जैसी दिव्यांगताओं की भी पहचान शामिल हैं। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग रांची ने विस्तृत निर्देश जारी किया है। विभाग ने कहा कि सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी एप के माध्यम से बच्चों की स्क्रीनिंग होगी। यह भी पढ़ें- अपार आईडी से संबंधित मिलेगा प्रशिक्षण, आंदर व बड़हरिया की समीक्षा आज इसके लिए जिलास्तर पर ...