मधुबनी, अगस्त 14 -- मधुबनी। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में झंडोत्तोलन को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया है। 15 अगस्त को विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष, प्रबंध समिति/शिक्षा समिति से झंडोत्तोलन कराने का अनुरोध किया जाएगा। यदि अध्यक्ष उपलब्ध नहीं रहते हैं तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक झंडोत्तोलन करेंगे। प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति में वरीय शिक्षक को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। विद्यालय प्रधान की ओर से प्रबंध समिति/शिक्षा समिति के सभी सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को स्कूलों में झंडोत्तोलन के का...