स्कूलों में पौधरोपण अभियान शुरू
नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी के स्कूलों में पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है। शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी कर कहा है कि सभी जोन के जोनल संयोजक पौधरोपण कार्यक्रम को लागू करने के लिए स्कूलों के साथ समन्वय करेंगे। पौधरोपण के बाद उनकी जियोटैग की हुई तस्वीरें साझा करनी हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल में अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए एक अगस्त से 11 अगस्त तक एक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से लागू करें और हर माह पौधरोपण की प्रगति रिपोर्ट भेजें। इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों भी जागरूक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.