नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- नई दिल्ली, व.सं। राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने और हरियाली बढ़ाने पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय भी इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। इसी कड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पौधरोपण अभियान के तहत स्कूलों में साढ़े तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे। निदेशालय ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि अभियान को चरणबद्ध तरीके से लागू करें। स्कूल से प्रति माह पौधरोपण की प्रगति रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। पौधरोपण की जिम्मेदारी स्कूल के इको-क्लब, स्कूल प्रमुख की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...