सीवान, अप्रैल 5 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड व नपंचायत के सभी प्रारंभिक स्कूलों में नए सत्र के लिए पाठ्य पुस्तक का वितरण का कार्य हेडमास्टरों के नेतृत्व में किया जा रहा है। बता दें कि प्रारंभिक स्कूलों में वर्ग एक से 8 तक के बच्चों के लिए नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यपुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीआरसी स्तर से संकुल स्तर के माध्यम से प्रत्येक स्कूलों तक समय पर पाठ्य पुस्तक पहुंचाने का निर्देश दिया था। जिसको ले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार अभिषेक द्वारा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पाठ्य पुस्तक बच्चों के बीच वितरण करने को कहा था। जहां शनिवार के दिन क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। मौके पर हेडमास्टर सहित सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...