बस्ती, अगस्त 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) बस्ती ने गुरुवार को एपीएन पीजी कॉलेज साहित चार इंटर कॉलेजों में पहुंचकर जेन-जी को संगठन के संबंध में जानकारी दी। व्यापक सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एसएफआई की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में रुचि दिखाई। सदस्यता अभियान के दौरान छात्रों से एसएफआई के 'प्रोजेक्ट उड़ान' सहित विभिन्न रचनात्मक पहल पर चर्चा की गई। प्रोजेक्ट उड़ान के तहत सीयूईटी, आईआईटी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की योजनाओं के बारे में छात्रों को जानकारी दी। नेताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल शिक्षा के सवालों तक सीमित नहीं, बल्कि छात्र...