स्कूलों में पहुंच गए हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र, राहत
सिद्धार्थ, जुलाई 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में सफल हुए छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। जिले में बोर्ड के मूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र पहुंच चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से अंकपत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही कई विद्यालयों ने विद्यार्थियों को मूल अंकपत्र उपलब्ध कराना भी शुरू कर दिया है। इससे जिले के 55 हजार से अधिक सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।दरअसल हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हुए काफी समय बीत चुका था, लेकिन मूल अंकपत्र और प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने से विद्यार्थियों को प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.