प्रयागराज, अप्रैल 28 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती जा रही है। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें स्कूलों में 'विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति' का गठन अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों व वाहन संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि वे अपने वाहनों की फिटनेस, ड्राइवर का मेडिकल परीक्षण, पुलिस सत्यापन और लाइसेंस की वैधता सुनिश्चित करें। साथ ही वाहनों में फायर एक्सटिंग्विशर और इमरजेंसी एग्जिट अनिवार्य रूप से मौजूद हो। एआरटीओ और यातायात वि...