अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर हमारे आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले आंगनबाडी केंद्रों के बच्चों में सर्वाधिक उपस्थिति वाले प्रत्येक विकास खंड से एक बच्चे व अभिभावक, आंगनबाडी केंद्र की एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री, नोडल अध्यापक, संकुल अध्यापक, एआरपी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। बीएसए डॉ.मोनिका ने स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...