शाहजहांपुर, मार्च 25 -- निगोही। निगोही क्षेत्र में बच्चों का स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। ममता पैराडाइज लॉन में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक के प्रधान और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यशाला में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्वेटर, जूते-मोजे और स्टेशनरी वितरण, निपुण भारत मिशन, एसएमसी, बालिका शिक्षा, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम और ऑपरेशन कायाकल्प जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक ने कहा कि प्रधान और शिक्षक मिलकर विद्यालयों को बेहतर बनाएं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और मेधावी छात्रों को...