धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के सरकारी स्कूलों में नवनियुक्त सहायक आचार्यों को बीएलओ (बूथ लेबल ऑफिसर) के काम में लगाया जाएगा। एसडीओ सह धनबाद विधानसभा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने डीएसई आयुष कुमार से धनबाद अंचल के स्कूलों में नवनियुक्त सहायक आचार्यों की सूची मांगी है। एसडीओ ने जारी पत्र में कहा है कि धनबाद विधानसभा के लिए बीएलओ नियुक्त करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव झारखंड का निर्देश प्राप्त हुआ है। शहरी क्षेत्र में बीएलओ की कमी को देखते हुए शिक्षकों को भी बीएलओ के काम में लगाया जाना है। इस कारण नवनियुक्त सहायक आचार्य की सूची तीन दिनों में दें। इससे संबंधित फार्मेट जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...