हाजीपुर, मई 11 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र स्कूलों में संगीत और बैंड का प्रदर्शन केवल कार्यक्रम की शोभा नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। वैशाली जिला के सरकारी विद्यालयों में संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने संगीत वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए हैं। सभी प्रखंडों के 16 मॉडल विद्यालयों को बैंड टीम गठन के लिए विशेष रूप से बैंड वाद्य यंत्र एवं बैंड ड्रेस भी उपलब्ध कराया गया है। परंतु विडंबना है कि वैशाली जिले में सरकारी स्कूलों को संगीत शिक्षा से जोड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर वाद्य यंत्र खरीदे तो गए, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश स्कूलों में ये यंत्र आज भी पैकेट में बंद पड़े -पड़े धूल फांक रहे हैं।

वाद्य यंत्रों का उपयोग जिला शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों में संगीत...