गोड्डा, जून 19 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को मासिक प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षक ऑन के साथ गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्ष था प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिप्रसाद ठाकुर ने की। जिसमें सर्वप्रथम सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक को दिव्यांग बच्चों के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया, कहा गया कि यह अभियान 24 जून तक चलेगा एवं विद्यालय के पोषक क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों का सर्वे कर नामांकन करने को कहा गया। (एफ एल एन )प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों के पठन, लेखन और गणितीय कौशल को विकसित करने के लिए गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों का विशेष नामांकन अभियान 15 से 24 जून तक ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया।, मध्याह्...