शामली, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की कैराना इकाई की बैठक में आगामी शैक्षिक सत्र के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि सभी संबद्ध विद्यालयों में तीन बच्चों में से एक बच्चे की फीस नहीं ली जाएगी। यानी तीन भाई-बहनों में से एक की फीस पूरी तरह माफ रहेगी। नगर के डीके कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष शहजाद एडवोकेट ने की। बैठक में संगठन के नियमों का उल्लंघन करने पर दि न्यू हाइट्स एकेडमी की संगठन से सदस्यता निरस्त करने का फैसला सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया। आगामी शैक्षिक सत्र के लिए सभी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह में ही आयोजित करने, बिना ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टी.सी.) के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं देने, यदि कोई विद्यालय 31 जुलाई तक टी.सी. ...