नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दक्षिण, मध्य व नई दिल्ली जोन के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक की। इसमें उन्होंने स्कूलों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। साथ ही स्कूलों में डिजिटल ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार 'टेंजिबल लर्निंग आउटकम' के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का कार्य कर रही है। इसके लिए जरूरी है कि स्कूलों में डिजिटल ढांचा सुदृढ़ किया जाए। जिससे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि स्कूलों में विज्ञान, कला और कॉमर्स तीनों संकाय उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं। सूद ने कहा कि चयनित नॉन-प्रैक्टिकल कक्षाओं, गेस्ट लेक्चर्स व प्रशासनिक बैठकें ऑनलाइन...