गोपालगंज, जुलाई 21 -- पंचदेवरी। जिले के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को शिक्षण और कार्यालय अवधि में जींस-टीशर्ट जैसे अनौपचारिक परिधान में आने की मनाही होगी। यदि शिक्षक-कर्मी कैजुअल ड्रेस में विद्यालय में शिक्षण या कार्यालय कार्य करते मिले तो विभागीय निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब के नशे में पकड़ाए नियोजित शिक्षक निलंबितशिक्षा विभाग का निर्देश शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने जिले के सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को गरिमायुक्त औपचारिक परिधान में विद्यालय आने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शा...