रामगढ़, अगस्त 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना रामगढ़ की ओर से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, रामगढ़ में जिला स्तरीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी, कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंहा एवं सचिव शशि पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर एवं तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत जिले की कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना है। जिले के 70 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 90 दिनों तक तथा 07 पीएम श्री विद्यालयों में छ...